Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

सुष्मिता सेन को आया था मेजर हार्ट अटैक, 95 फीसदी ब्लॉकेज था, बमुश्किल जान बची

सुष्मिता सेन
Advertisement

डॉक्टरों के साथ गोपनीयता बनाए रखने की शर्त रखी गई थी एंजियोप्लास्टी के बाद अब वायरल थ्रोट इंफेक्शन की चपेट में आईं सुष्मिता

सुष्मिता सेन ने हाल ही में एंजियोप्लास्टी से गुजरने के बाद अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी और दिल के दौरे के बारे में अधिक जानकारी दी। सुष्मिता के मुताबिक, उनके दिल की मेन आर्टरी में 95 फीसदी ब्लॉकेज था, इसलिए उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया था। एंजियोप्लास्टी के बाद अब उनके गले में वायरल थ्रोट इंफेक्शन हो गया है। इसके बावजूद, उन्होंने दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों से अपने स्वास्थ्य के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सुष्मिता, जो केवल 47 वर्ष की हैं, ने पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर सभी को चौंका दिया था। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और उनके लाखों फैन्स को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि, सुष्मिता ने इन बातों का खुलासा एंजियोप्लास्टी के बाद घर पहुंचने के बाद किया था।

Advertisement

अब सुष्मिता ने हार्ट अटैक के बारे में और जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया था। उनके दिल की मेन आर्टरी में 95 फीसदी ब्लॉकेज था। तत्काल इलाज नहीं मिलने पर उनकी जान को खतरा था। हालांकि, अभिनेत्री ने कहा कि वह अब ठीक हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी समस्या को गुप्त रखने की भी बड़ी चिंता थी। इसलिए उन्होंने खुद डॉक्टरों से विशेष अनुरोध किया कि इस हार्ट अटैक का विवरण किसी भी स्तर से सामने नहीं आना चाहिए। सुष्मिता फिलहाल आराम कर रही हैं। गले के संक्रमण से उबरने का इंतजार कर रही हैं। उसके बाद ही वह वापसी कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने दिये चयनित 211 महिलाओं को जल्द धनराशि जारी करने के निर्देश

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कालसी का भ्रमण

pahaadconnection

जुलाई में होगा विधानसभा का मानसून सत्र

pahaadconnection

Leave a Comment