Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यदेश-विदेशसोशल वायरल

अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला, वैश्विक बाजारों में अस्थिरता

सिलिकॉन वैली
Advertisement

कैलिफोर्निया के बैंकिंग नियामकों ने संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली बैंक को बंद कर दिया है। इसके बाद एक बार फिर अमेरिका में बड़ा बैंकिंग संकट देखने को मिल रहा है।
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) 2008 की वित्तीय मंदी के बाद से बंद होने वाला सबसे बड़ा बैंक है।

नियामक ने एक फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) रिसीवर नियुक्त किया है, जो आगे चलकर इस मामले को देखेगा। इससे पहले बैंक के शेयरों में प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 66 फीसदी की गिरावट के बाद ट्रेडिंग के लिए रोक दिया गया था।

Advertisement

तकनीकी कंपनियों को कर्ज देने वाले एसवीबी के बंद होने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता आई और कई बैंक शेयरों में गिरावट आई। हालांकि, कुछ प्रमुख अमेरिकी बैंकों के शेयरों में शुक्रवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ। एसवीबी इस साल बंद होने वाली पहली एफडीआईसी बीमा संस्था है। इससे पहले अलमीना स्टेट बैंक ढाई साल पहले 23 अक्टूबर 2020 को बंद हो गया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पीएचएन (PHN) ट्यूटर 190 पदों की अंतिम तिथि आज समाप्त, अभी करें आवेदन

pahaadconnection

राज्य में इसी साल लागू होगा समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment