Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यसोशल वायरल

अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड के दिग्गजों को दी मात, सवा करोड़ में साइन की नई फिल्म

अल्लू अर्जुन
Advertisement

पुष्पा के हीरो अल्लू अर्जुन तेलुगु अभिनेताओं में सबसे महंगे स्टार बन गए हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 125 करोड़ रुपये में नई फिल्म साइन की है। हाल ही में अल्लू ने संदीप वांगा की बॉलीवुड फिल्म साइन की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 125 करोड़ रुपए लिए हैं। प्रभास 100 करोड़ की फीस के साथ अब तक के सबसे महंगे तेलुगू स्टार माने जाते थे। लेकिन अब अल्लू सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं।

अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में करने जा रहे हैं डेब्यू
फिल्म का निर्माण टी सीरीज द्वारा किया जाएगा। इसलिए माना जा रहा है कि यह मुख्य रूप से हिंदी में होगी। हालांकि, पैन इंडिया और खासकर साउथ मार्केट को ध्यान में रखते हुए इसे दूसरी साउथ इंडियन भाषाओं में डब किया जा सकता है। अल्लू को शाहरुख खान की ‘जवान’ में कैमियो ऑफर किया गया था। लेकिन, अल्लू ने यह कहकर प्रस्ताव ठुकरा दिया कि अब उनके पास समय नहीं है। लेकिन अब उन्होंने मुख्य भूमिका वाली बॉलीवुड फिल्म स्वीकार कर ली है और संदेश दिया है कि उनके पास दमदार भूमिकाओं के लिए समय है लेकिन अनावश्यक कैमियो करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विद्युत क्षेत्र में कौशल विकास के नेतृत्व के लिये टीएचडीसीआईएल ने की पीएसएससी के साथ साझेदारी

pahaadconnection

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

pahaadconnection

बदरीनाथ मंदिर में नहीं होती शंख ध्वनि

pahaadconnection

Leave a Comment