Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsसोशल वायरल

100 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’, 9वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

तू झूठी मैं मक्कार
Advertisement

लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पकड़ बना रखी हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता से ज्यादा हो गया है और फिल्म अभी भी टिकट खिड़की पर धूम मचा रही हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के मौके पर रिलीज हुई थी और तब से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी हैं।

रिलीज के 9वें दिन फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने की इतनी कमाई

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। साथ ही ये फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई है। इसके साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कुल कलेक्शन अब 92.71 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से अब कुछ ही कदम दूर हैं।

पहले वीकेंड ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने किया 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले वीकेंड ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसके बाद अब फिल्म के 9वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। रिलीज के 9वें दिन यानी गुरुवार को ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Advertisement

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई

इसी के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कलेक्शन

रिलीज के पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।

Advertisement

शतक लगाने की ओर बढ़ रही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपयों की कमाई की है। अब फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने की ओर बढ़ रही हैं और इसी के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म ‘पठान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाने वाली साल 2023 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को क्रिसमस की बधाई

pahaadconnection

सिर्फ जुमलेबाजी करती हैं भारतीय जनता पार्टीः नवीन जोशी

pahaadconnection

107 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान

pahaadconnection

Leave a Comment