Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, घर के बाहर छोड़ा शव

नशा मुक्ति केंद्र
Advertisement

देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई। केंद्र संचालक शव घर के बाहर शव छोड़ गए। युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। वहीं, मौके पर शव उठाने पहुंची एंबुलेंस को भी लोगों ने लौटा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: थाना क्लेमेन्टाउन क्षेत्रान्तर्गत टर्नर रोड निवासी एक युवक सिद्धार्थ उर्फ सिददू, जिसे उसके परिजनों द्वारा चन्द्रबनी स्थित नींव आरोग्यधाम नशा मुक्ति केन्द्र मे भर्ती कराया गया था, को उक्त नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक व कर्मचारियों द्वारा अचेत अवस्था में उसके घर के बाहर छोडकर जाने तथा परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर तथा थानाध्यक्ष क्लेमेन्टाउन को तत्काल शव के पंचायतनामे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए है। साथ ही परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सम्बन्धित दोषियों के विरूद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिवालय स्थित एफआरडीसी साभगार में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते मंत्री जोशी।

pahaadconnection

घाम तापों टूरिज्म को आगे बढ़ाएगा दून योग पीठ : डॉक्टर बिपिन जोशी

pahaadconnection

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्याधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment