Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है सदाबहार के फूल, जाने विस्तार से

फूल
Advertisement

आज के समय में हर व्यक्ति कोई ना कोई समस्या से परेशान होता है। आजकल बीमारियां भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। गलत खान-पान और जीवनशैली आपको अनेक बीमारियों की तरफ ले जाती है। बहुत से लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है। ऐसे में उन्हें अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। डायबिटीज के लिए बहुत से नुस्खे भी अपनाए जाते हैं। आज हम इसी से जुड़ा एक विशेष उपाय आपको बताएंगे। आपने सदाबहार फूल का नाम तो सुना ही होगा। यह सफेद और गुलाबी रंग के पाए जाते हैं। यह फूल हमेशा लगते रहते हैं।

दिखने में भी बहुत ज्यादा आकर्षक होते हैं। इनका इस्तेमाल डायबिटीज के लिए किया जा सकता है।
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप सदाबहार के फूलों की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पानी को गर्म करें और उसमें सदाबहार की पत्तियां फूल की पंखुड़ियां डालें। अब पानी को अच्छे से उबालें। इस पानी को छानकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। बढ़े हुए शुगर लेवल को लॉ करने के लिए भी इसके रस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर भी बना सकते हैं। अब इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सदाबहार के फूल और पत्तियां डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस लाइन मे आयोजित हुआ विदाई समारोह

pahaadconnection

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दिन सड़कों पर उमड़ेगा कार्यकर्ताओं का हुजूम

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि आगमन पर उत्साहित : अग्रवाल

pahaadconnection

Leave a Comment