Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने की मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

Advertisement

पौड़ी। जिला पौड़ी के नादलस्यूं पट्टी के डोभ गांव के ग्राम वासियों ने अपने कुलदेवता केदार देवता मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया जिसका उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं और ढोल दमोऊ के साथ भव्य स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि उनका मूल गांव के निकट डोभ गांव होने के नाते उनका इस गांव से पुराना नाता है और और एक खास लगाव है उन्होंने कहा की वें समय समय पर नादलस्यूं पट्टी आती रहती है। इस दौरान अपने ग्राम में विधानसभा अध्यक्ष को पाकर ग्रामवासी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गांव के लोगो की समस्याओं और उनकी जरूरतों को सुना तथा उनके निवारण हेतु मौके पर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विमल डोभाल, अरुणिमा डोभाल, भगवती प्रसाद डोभाल, जगदीश प्रसाद डोभाल, चंद्रकांत डोभाल ,भरत मणी डोभाल, गणेश डोभाल, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों का धरातल पर दिखने लगा असर

pahaadconnection

लूट व नकबजनी के अभियोगों में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

कांग्रेस कार्यकाल मे मिली शराब और खनन व्यवसायियों को तरजीह : चौहान

pahaadconnection

Leave a Comment