Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

कॉलेज में छात्रों को दी ड्रग्स के दुष्परिणामों की जानकारी

Advertisement

मुनी की रेती। ड्रग्स का धंधा करने वाले की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में मुनी की रेती थाना पुलिस ने युवाओं को ड्रग्स के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना शुरू किया है। पुलिस का मानना है कि युवाओं के जागरूक होने से ड्रग्स की डिमांड कम होगी। ऐसा होने से ड्रग्स का धंधा करने वाले खुद-ब-खुद इस धंधे को टाटा बाय-बाय करने के लिए मजबूर होंगे। बाकी पुलिस ड्रग्स पैडलरों को सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल पहुंचाने का काम करने में लगी है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि एसएससी नवनीत भुल्लर के निर्देश पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी स्कूलों में जाकर युवाओं को जागरूक करने का प्रयास पुलिस कर रही है। युवाओं को खेल के प्रति भी आकर्षित कर रही है। जिससे युवा खेल की ओर आकर्षित होकर नशे से दूरी बनाए। पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। आज सीओ रविंद्र चमोली ने एक कॉलेज में जाकर छात्रों को नशा नहीं करने के बाबत शपथ दिलाई है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पहाड़ के गाँधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर उक्रांद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

केडी इंस्टीट्यूट के पैरामेडिकल व सर्टिफिकेट होल्डर की अब सरकारी अस्पताल में भी हो सकेगी ट्रेनिंग- डॉ सूर्यांशु ओझा एसीएमओ गाजियाबाद

pahaadconnection

सीएम ने किया आजीविका महोत्सव सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment