Pahaad Connection
Breaking News
जीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

खुबानी में कई पोषक तत्व मौजूद

Advertisement

देहरादून। गर्मियों के मौसम में फल और हरी सब्जी खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नियमित डाइट में फल को शामिल करने की सलाह दी जाती है। आपने सेब, संतरा, अंगूर, अंजीर जैसे फलों का जरूर खाया होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे फल के चमत्कारिक फायदों के बारे में बताते हैं जिसक सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं. पीले रंग के इस फल का नाम खुबानी (Apricot) है।

खुबानी /खुमानी/ खुरमानी के नाम से प्रसिद्ध इस फल की खेती भारत के शुष्क समशीतोष्ण और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े आसानी से की जाती है। शिमला और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में इसके पौधे जंगली रूप से उग आता है। अगर पुरे विश्व की बात करे तो खुबानी की खेती सबसे अधिक तुर्की में की जाती है तथा भारत में इसकी खेती हिमालय वाले क्षेत्रों की जाती है, जिसमे उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर राज्य शामिल है।

Advertisement

खुबानी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। खुबानी में पर्याप्त मात्रा में आयरन, सोडियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को स्वस्थ और तंदरुस्त रखते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए रामबाण है।

खुबानी से होने वाले फायदे :-

Advertisement
  1. खुबानी के लाभ रखें हड्डियों को मज़बूत: खुबानी में स्वस्थ हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक खनिजों की महत्वपूर्ण मात्रा होती है। कैल्शियम, फास्फोरस, मैंगनीज, लोहा और तांबा आदि हड्डियों के निर्माण में एक निश्चित भूमिका निभाते हैं। इसीलिए खुबानी खाने से आपके हड्डियों के स्वस्थ विकास और वृद्धि सुनिश्चित किया जा सकता है।

2.आंखों की रोशनी बढ़ाए: खुबानी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A पाया जाता है।इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। खुबानी में पाया जाने वाला विटामिन ए लोगों को रात में अंधेपन से बचाता है। ये आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

3.कान दर्द के लिए फायदेमंद: खुबानी का तेल कानों के लिए अच्छा होता है। कान दर्द में प्रभावित कान में कुछ बूंदों डाली जांए तो इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि खुबानी आवश्यक तेल में एंटीऑक्सीडेंट सामग्री भरपूर मात्रा में पाई जाती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वजन घटाने के लिए बेहद कारगर है इस पत्ते का रस, पाचन शक्ति भी होगी मजबूत

pahaadconnection

जाने सर्दियों में च्यवनप्राश खाने के फायदे और नुकसान के बारे में ।

pahaadconnection

सर्दी और खांसी की समस्या में इस उपाय से मिलेगा आपको आराम, जाने विस्तार से

pahaadconnection

Leave a Comment