Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैली

सर्दियों के मौसम में गुनगुने पानी में नीम का तेल डाल करना है इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ

Advertisement

सर्दियों के मौसम में स्किनकी अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए नीम के तेल को पानी में डालकर उससे नहाएं। इससे आपके शरीर को बहुत से फायदे मिलेंगे।

           सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। त्वचा की नमी जैसे कहीं खो जाती है। त्वचा के ऊपर नमी लाने के लिए हम मॉइश्चराइजर क्रीम का प्रयोग करते हैं। अलग-अलग तरह के तेल का भी प्रयोग किया जाता है। हमारी त्वचा के लिए नीम का तेल भी बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। नीम के तेल में एंटी फंगल, एंटी वायरस और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इस वजह से नीम के तेल का प्रयोग हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप नहाने के पानी में नीम के तेल की बूंदे डालते हैं तो इससे बहुत से फायदे मिलते हैं। आज हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे।
नहाने के पानी में नीम का तेल डालें और उस पानी से नहाएं। ऐसा करने शरीर की खुजली और इन्फेक्शन दूर होता है। अगर आपको सर्दियों के मौसम में खुजली और इन्फेक्शन जैसी समस्या रहती है तो नीम के पानी से नहाएं। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या रहती है तो आप नीम के तेल के पानी से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। अगर आप रोजाना नहाने के पानी में नीम का तेल डालते हैं तो इससे शरीर की बदबू दूर होती है। इस वजह से शरीर की दुर्गंध की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आप भी नहाते वक्त नीम के तेल का प्रयोग जरूर करें।
Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रभारी निरीक्षक सहित तीन लाइन हाजिर

pahaadconnection

11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन

pahaadconnection

एक देश एक चुनाव विषय पर कमेटी का गठन देश हित मे अच्छा कदम : भट्ट

pahaadconnection

Leave a Comment