Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया उपनल कार्यालय का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून, 27 जून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपनल कार्यालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। मंत्री ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कार्यों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि किसी भी कार्यालय में निरीक्षण से वहाँ के अधिकारियो और कर्मचारियो का मनोबल बढ़ता है। मंत्री ने उपनल के नए एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट के कार्यों की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बाल दिवस पर मधुमेह के प्रति जागरूक किया

pahaadconnection

महानगर कांग्रेस ने किया स्व. इंद्रमणी बडोनी को याद

pahaadconnection

पारदर्शिता की पक्षधर रही भाजपा : चौहान

pahaadconnection

Leave a Comment