Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली पुलिस ने बचायी बेजुबान “डब्बू” की जान

Advertisement

चमोली। आज प्रदीप पंवार निवासी जोशीमठ द्वारा कोतवाली जोशीमठ पर आकर सूचना दी कि हिमांशू मेहरा पुत्र राजेंद्र सिंह मेहरा निवासी मारवाड़ी जोशीमठ का पालतू कुत्ता (डब्बू) उनकी माता के साथ घास लेने आज से छः दिन पहले मारवाड़ी की तरफ गया था। जो मारवाड़ी पुलिस चौकी के आस-पास कहीं जंगल में गुम हो गया था और काफी ढूंढखोज करते हुए कल शाम को मारवाड़ी पुल के नीचे अलकनंदा नदी के बाहव के बीच एक टापू मे फंसा है। जिसे बिना पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकालना सम्भव नहीं है। उक्त सूचना पर कोतवाली जोशीमठ पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा प्रातः 8.00 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और नदी के तेज बाहव को देखते हुए लाइफ जैकेट एवं रस्सों की मदद से पुलिस कांस्टेबल  अरुण गैरोला के द्वारा अलकनंदा नदी पार की गयी तथा टापू में फंसे पालतू डब्बू जिसकी पीछे की बाईं टांग गंभीर रूप से चोटिल हो रखी थी और लगभग 5-6 दिन से भूख, प्यास व चोट के कारण उसका स्वभाव काफी चिड़चिड़ा हो गया था। का0 अरुण गैरोला द्वारा डब्बू को बिस्कुट आदि खिलाकर प्यार से रस्से से बांधकर सकुशल बाहर निकाला गया और कुत्ते के स्वामी हिमांशू मेहरा के सुपुर्द किया गया। उक्त स्थान पर नदी के पानी का काफी तेज बहाव एवं पानी काफी ठंडा होने के कारण कोई भी व्यक्ति नदी में उतरने का साहस नहीं कर पा रहा था तथा बेज़ुबान व गंभीर रूप से घायल कुत्ते को इस तरह साहस, सूझबूझ व जीवों के प्रति दया भाव रखने वाली जोशीमठ पुलिस टीम का स्थनीय लोगों व कुत्ते के स्वामी व पारिवारिक सदस्यों द्वारा आभार प्रकट कर प्रशंसा की गयी।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजधानी की सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने में जुटा एमडीडीए

pahaadconnection

“शिक्षित बनो-संगठित रहो-संघर्ष करो” को अपनाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें : मकवाना

pahaadconnection

वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 वाहन चोर गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment