Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महाजनसंपर्क अभियान 5 जुलाई तक संचालित करनें का निर्णय

Advertisement

देहरादून। भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक में अभियान को विस्तार देते हुए 5 जुलाई तक संचालित करनें का निर्णय लिया है। साथ ही इसी क्रम में 7 जुलाई को केंद्रीय स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक में पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अभियान को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, जिले प्रभारी एवं सह प्रभारी समेत पार्टी विधायकों ने शिरकत की। इस बैठक सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत अब तक की सभी गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए, अतिरिक्त मिलने वाले पांच दिनों में भी इसी जोश के साथ काम करनें का आग्रह किया। उन्होंने सभी विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक व्यापकता एवं प्रामाणिकता से पूरा कर अभियान को अधिक सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में अभियान को लेकर अब तक की संचालित गतिविधियों पर समीक्षा करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि भौगौलिक परिस्थितियों  एवं खराब मौसम के चलते इस अभियान की अविधि को 5 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा, हमें इस अतिरिक्त मिले समय में और अधिक शक्ति से लक्ष्य से अधिक जनसहभागिता हासिल करनी है। श्री चौहान ने बताया, 6 जुलाई को अभियान को लेकर केंद्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन होगा, जिसमे प्रदेश नेतृत्व राज्य में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

pahaadconnection

पर्वतीय जनपदों में मेडिकल फैकल्टी को मिलेगा 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता

pahaadconnection

आईएमए ने की रजत जयंती पुनर्मिलन की मेजबानी

pahaadconnection

Leave a Comment