Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली पुलिस ने बांटे जरूरतमंदों को कम्बल

Advertisement

चमोली। चमोली पुलिस द्वारा एक बार फिर मानवता को साकार करते हुए जरूरतमंदों को कम्बल व गर्म कपड़े बांटे। आज श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग मे चौकी घांघरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गस्त के दौरान घांघरिया मे एक कच्ची झोपडी मे जाकर देखा की एक नेपाली मूल का परिवार निर्मला देवी पत्नी शशिराम बहादुर निवासी पैति जिला देहलीक नेपाल अपने पति व दो साल की बच्ची के साथ रहकर मजदूरी कार्य करती है उक्त महिला द्वारा पुलिस को बताया की उसके पास पर्याप्त बिस्तर ना होने कारण रात्रि मे ठण्ड लगती है और छोटी बच्ची के पास भी गर्म कपडे नही है व असहजता/अभाव में जीवन यापन कर रहें है। अभी उसके पास कंबल खरीदने के लिए पैसे नही है। जिस पर पुलिस द्वारा मसीहा बन निर्मला देवी के परिवार को कंबल का प्रबंध व गर्म कपड़ो का प्रबंध किया गया। कम्बल व कपड़े पाने के बाद उनके चेहरे पर जो खुशी दिखी, इतना सुकून मिला जो शब्दों में बँया कर पाना मुश्किल है। उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल ने कहा कि आप भी हमारे परिवार के सदस्य हैं। आप कहीं से अपने आप को असहाय एवं अकेला ना समझें। चमोली पुलिस आप सब की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिवालय स्थित एफआरडीसी साभगार में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते मंत्री जोशी।

pahaadconnection

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन : बनाये गये162 मतदान केन्द्र एवं 173 मतदेय स्थल

pahaadconnection

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना : सीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment