Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

साईकल राईडर आशा मालवीय ने की पुलिस उपमहानिरीक्षक से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में एक सार्थक पहल की शुरुआत करने भारत भ्रमण पर निकली साईकल राईडर सुश्री आशा मालवीय द्वारा आज पुलिस कार्यालय देहरादून में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान महोदय द्वारा मातृ शक्ति की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा अधिकारों की दिशा में सुश्री आशा मालवीय द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते हुए उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान महोदय द्वारा सुश्री आशा मालवीय को पुष्पगुच्छ तथा प्रोत्साहन राशि देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। शिष्टाचार भेंट के दौरान सुश्री आशा मालवीय द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उत्तराखंड में महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की गई है। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में उत्तराखंड सरकार तथा उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों की उनके द्वारा सराहना की गई। सुश्री आशा मालवीय मूल रूप से ग्राम नाटाराम, जनपद राजगढ मध्यप्रदेश की निवासी है। उनके द्वारा सम्पूर्ण भारत का साइकिल से भ्रमण कर लोगो को महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। सुश्री आशा मालवीय द्वारा 01 नवम्बर, 2022 को अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर भोपाल से साइकिल यात्रा प्रारम्भ की थी, अब तक इनके द्वारा 23 राज्यों में करीब 19750 किमी. से ज्यादा की दूरी तय करके 24 वे राज्य उत्तराखण्ड मे प्रवेश किया है। इनके द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए देश के 28 राज्यों में कुल 25,000 किमी की साइकिल यात्रा पूरी कर  दिनांक 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में अपने इस अभियान का समापन करने का लक्ष्य रखा गया है। इनके द्वारा अब तक 17 राज्यों के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की गयी है साथ ही वे अब तक महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के 300 से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुकी है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डकैती की घटना मे जांच एजेंसियों पर हमला अनुचित, राजनीति से बाज आये कांग्रेस : चौहान

pahaadconnection

एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो में कुत्‍ते की तस्‍वीर हटाकर फिर से नीली चिड़िया को लगा दिया है

pahaadconnection

एशियाई खेलों में भारत की अभूतपूर्व सफलता : नेहा जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment