Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दरोगा समेत 16 की मौत, कई लोग झुलसे

Advertisement

। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सात लोग झुलसे हैं। जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है। चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए।  उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

चमोली मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी के पास बने नमामि गंगे परियोजना में करंट फैलने के कारण 25 लोग इसकी चपेट में आ गये है। जिनमें से अब तक 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है व 10 व्यक्ति घायल हो गये थे, जिसमें से गम्भीर रुप से घायल 06 व्यक्तियों को हायर सेन्टर ऋषिकेश एम्स रेपर किया गया है। उक्त दुखद: घटना में चमोली पुलिस के उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी पीपलकोटी प्रदीप रावत, होमगार्ड मुकंदी राम, होमगार्ड गोपाल, होमगार्ड सोबत लाल द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिससे चमोली पुलिस परिवार शोकाकुल है।

Advertisement

नाम पता मृतक-

1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली

Advertisement

2- होमगार्ड मुकुंदी राम पुत्र श्यामदास  निवासी हरमनी चमोली  उम्र 55

3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली  उम्र 57 वर्ष

Advertisement

4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर चमोली।

5-सुमित पुत्र स्व0 चंद्र सिंह निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष

Advertisement

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष

7- देवी लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी उम्र 45 वर्ष

Advertisement

8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी

9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष

Advertisement

10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष

11- मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली उम्र 38 वर्ष

Advertisement

12- सुखदेव पुत्र ऐलमदास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष

13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली

Advertisement

14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 33 वर्ष

15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष

Advertisement

16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी  उम्र 27 वर्ष

नाम पता घायल

Advertisement

1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी चमोली उम्र 32 वर्ष

2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी – उम्र 35

Advertisement

3-आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर उम्र 42

4- धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली  उम्र 41

Advertisement

5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली

6- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली  उम्र 27

Advertisement

7- सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग उम्र 34

8- पीआरडी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली उम्र 48 वर्ष

Advertisement

9- सुशील खत्री पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली उम्र 27 वर्ष

10- जयदीप पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली उम्र 20 वर्ष।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून के प्रत्येक प्रमुख क्षेत्र में स्मार्ट टॉयलेट स्थापित किये जाएँ

pahaadconnection

ऋषिकेश में बस हादसा: कार बचाने के प्रयास में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस, 24 यात्रियों को शीशा तोड़कर निकाला

pahaadconnection

रक्त का नहीं कोई विकल्प : डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment