Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ कार्यरत हैं संघ के स्वयं सेवक

Advertisement

फरीदाबाद । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता यमुना बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। जरूरतमंद परिवारों को आरएसएस के स्वयं सेवक वस्त्र, भोजन,आवास एवं चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए दिनरात सेवारत हैं। संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, भारत विकास परिषद, भारतीय मजदूर संघ, हिन्दू जागरण मंच के 200 से भी अधिक स्वयंसेवक गांव के सरपंच, आरडब्लूए, रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला प्रशासन एवं अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सेवा कार्यों कर रहें हैं। बाढ़ पीड़ितों को अपने घरों में ठहराकर संघ के स्वयं सेवकों ने एक प्रशंसनीय पहल शुरू की है। मंदिर, स्कूल, सार्वजनिक स्थल पर संघ ने अस्थाई शिविर बनाए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रांत के अंतर्गत बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य किए जा रहे हैं। श्री मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित में एवं प्राकृतिक आपदा में मानवीय सहायता के लिए संघ सदैव तत्पर रहता है। समाज के सहयोग से पीड़ितों तक उनकी जरूरत के अनुसार सेवाकार्य करने में स्वयंसेवक दिनरात कार्यरत रहते हैं। विभाग संघचालक डॉ अरविंद सूद ने बताया कि फरीदाबाद में 12 जुलाई को यमुना नदी में आई बाढ़ से बसंतपुर, ददसिया, किडावली, महावतपुर, भोपानी, मंझावली, छायंसा,अरुआ, मोठूका, दूल्हेपुर सहित तटीय क्षेत्रों में जनजीवन बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में वर्तमान में संघ अपने सभी कार्यक्रल्प को विश्राम देकर सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में जुटा हुआ है।

विभाग कार्यवाह अरुण परिहार ने बताया कि फरीदाबाद विभाग के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेवा कार्य में स्वयं सेवक बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक स्वयंसेवक राहत कार्यों में दिनरात सेवारत हैं। सेवा भारती के महानगर फरीदाबाद पूर्व  में रामकुमार ने बताया कि  बसंतपुर कॉलोनी के बाढ़ पीड़ितों की सेवार्थ शिवाजी शाखा, गुरुगोविंद शाखा और विवेकानंद शाखा द्वारा काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, नैना देवी मंदिर एवं स्कूल में राहत शिविर बनाए गए हैं। उक्त सेवा कार्य सेवा भारती विभाग प्रमुख विजय गुप्ता जी के मार्गदर्शन में किए जा रहे हैं।भारत विकास परिषद द्वारा संचालित डॉ सूर्य प्रकाश आरोग्य धाम सेक्टर – 8 के प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि किसी भी बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या है तो हम निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। सेवा भारती के रामकुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में भास्कर जी, जयप्रकाश जी स्वयं सेवकों ने अपने घरों में बाढ़ पीड़ितों को रखकर उनकी सेवा करने की प्रशंसनीय पहल की है। इसी तरह 107 स्वयं सेवकों ने दिनरात सेवा कार्य कर 340 बाढ़ पीड़ित परिवारों को वस्त्र, भोजन, आवास एवं स्वयंसेवक डॉक्टरों के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। ददसिया, किडावली, महावतपुर, भोपानी में भी स्वयंसेवकों ने राहत कार्य किए। गौरी दत्त जी ने बताया कि मंझावली में भी बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद,हिन्दू जागरण मंच, सेवा भारती बल्लबगढ़ के स्वयं सेवकों ने सरपंच एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सेवा कार्य किए।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

Microsoft और Google के बार्ड के बाद, मेटा एआई चैटबॉट की दौड़ में शामिल हो रहा है

pahaadconnection

नन्हें मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

pahaadconnection

जनता ने सेवा, सुशासन और विकास पर मुहर लगाई

pahaadconnection

Leave a Comment