Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

युवा मोर्चा महानगर देहरादून की बैठक का आयोजन

Advertisement

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर कार्यालय पर युवा मोर्चा महानगर देहरादून की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विषेश रूप से भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में युवा मोर्चा महानगर देहरादून के महानगर पदाधिकारी एवं  मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिसमें पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक मे चमोली में हुई हृदय विदारक घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान 3 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचे पुलिस बल : एसएसपी

pahaadconnection

जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों में 884 बड़े एलईडी टीवी के क्रय आदेश जारी

pahaadconnection

विकसित भारत की सोच को दर्शाती है पुस्तक : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment