Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

28 अगस्त को शिव के रंग में रंगी नजर आयगी द्रोणनगरी

Advertisement

देहरादून। देहरादून में आगामी 28 अगस्त को भगवान टपकेश्वर महादेव की 22 वीं शोभायात्रा के अवसर पर द्रोणनगरी पूरी तरह भगवान शिव के रंग में रंगी नजर आयगी। 28 अगस्त को श्री टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकलेगे। इस पावन अवसर पर अष्ट विनायक के नगरवासियों को दर्शन भी होंगे।  22वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से निकाली जायेगी जो गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए अनेक झांकियां निकाली जायगी।

आज महंत कृष्णा गिरी महाराज ने श्री टपकेश्वर महादेव के नगर भ्रमण की जानकारी प्रदान करते हुये बताया कि आगामी 28 अगस्त को श्री टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकलेगे। सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभांरभ किया जायेगा, यहां से शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होंगी। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली जायगी। 22 वीं शोभा यात्रा में इस बार अष्ट विनायक की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही भगवान टपकेश्वर के पार्थिव शिवलिंग की झांकी के अतिरिक्त भगवान टपकेश्वर के तीन डोले दूधेश्वर, पतेश्वर और देवेश्वर सहित अनेक भव्य झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल रहेगी। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारा भी आयोजित किया जायेगा।

Advertisement

सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभांरभ किया जायेगा, यहां से शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपलमंडी, धामावाला, कोतवाली, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, कैंट बोर्ड आफिस, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, टपकेश्वर कालोनी होते हुए शोभायात्रा सात घंटे बाद टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न होंगी। इस बीच घंटाघर समेत कई जगह शोभायात्रा का स्वागत भी किया जायेगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रणवीर सिंह ने शाहरुख खान के घर के पास खरीदी ₹119 करोड़ की संपत्ति

pahaadconnection

उत्तराखंड बचाओ आंदोलन टीम ने किया बैठक का आयोजन

pahaadconnection

सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखें पुलिस अधिकारी : दिलीप जावलकर

pahaadconnection

Leave a Comment