Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

22वीं अन्तर्जनपदीय वाहिनी पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Advertisement

रुद्रपुर। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह खीमाल जिला एव सत्र न्यायाधीश द्वारा 22वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस, वाहिनी कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया गया।

आज रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित 22वीं अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम सिंह खीमाल जिला एव सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग आर्म कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी आदि खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में 12 जनपद उधम सिंह नगर , नैनीताल, अल्मोड़ा , चंपावत चमोली, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और बागेश्वर 06 वाहिनियों आईआरबी द्वितीय, 31 पीएसी, 40पीएसी, 46 पीएसी, एसडीआरएफ और जीआरपी द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट कर इस प्रतियोगिता का सुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह खीमाल जिला एव सत्र न्यायाधीश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा मार्च पास्ट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद यूसुफ, पुलिस अधीक्षक अपराध चंद्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल, व अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वरिष्ठ अधिकारियों ने की पुलिस बल की ब्रींफिंग

pahaadconnection

माता वैष्णों देवी के कटरा में लगे भूकंप के झटके

pahaadconnection

कुशीनगर के जिलाधिकारी ने बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर जन जागरूकता अभियान हेतु एलईडी वैन को रवाना किया

pahaadconnection

Leave a Comment