Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

सरयू नदी के ऊफान में बहे व्यक्ति की मौत

Advertisement

बागेश्वर। सरयू नदी के ऊफान में बहे व्यक्ति को कोतवाली, फायर टीम द्वारा कड़ी मसक्कत से रैस्क्यू कर बाहर निकाला और टीम के सदस्यों द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोतवाली बागेश्वर को सूचना मिली कि विकासभवन के पास एक व्यक्ति रघुवीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह उम्र लगभग 70वर्ष निवासी भिटालगाव, कोतवाली बागेश्वर सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया है। प्राप्त सूचना पर बिना विलम्ब किए तत्काल प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बागेश्वर कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ आपदा उपकरणों सहित घटना स्थल को रवाना हुए साथ ही फायर सर्विस और उच्चाधिकारीगणों को भी सूचना दी गई। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को उफनती सरयू नदी से विकासभवन पुल से करीब 200 मीटर नीचे की ओर बीच नदी में रेस्क्यू कर बरामद किया गया। जिसे कर्मचारियों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर बाहर निकाला तत्पश्चात अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कूडा प्रबन्धन यार्ड को अन्यत्र स्थानान्तरित कराये जाने की मांग

pahaadconnection

शोषण के खिलाफ निकाली रैली, प्रदर्शन

pahaadconnection

सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखापन को दूर करने के लिए इस खास तेल का प्रयोग करें

pahaadconnection

Leave a Comment