Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महिलाओं ने की ग्राम्य विकास मंत्री से मुलाकात

Advertisement

पंतनगर, 02 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत एनआरएलएम के अंतर्गत जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ महिला समूहों द्वारा लिया जा रहा है। जिसके लिए समूहों की महिलाओं ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे है। मंत्री ने  समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जमकर सराहना की ओर कहा कि सरकार @सशक्त उत्तराखण्ड के विजन के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक समूहों की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।  इस अवसर पर बबली कोरंगा, राधा पांडे, सुषमा, ममता, उषा यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जी20 स्वास्थ्य कार्यसमूह की दूसरी बैठक 17 अप्रैल से गोवा में शुरू होगी

pahaadconnection

सिल्क्यारा टनल घटना ने खोली आपदा प्रबंधन के दावों की पोल : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment