Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement

बागेश्वर। एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने की गिरफ्तार कर लिया हैं. अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस द्वारा महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया हैं।

कोतवाली बागेश्वर में कुंडल सिंह धपोला पुत्र दिलीप सिंह निवासी तहसील रोड बागेश्वर ने तहरीर देते हुये पुलिस को बताया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन पर जान से मारने की नियत से हमला किया व कार से कुचलने की कोशिश की गयी व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर पंजीकृत करते हुये मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेश निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी कोतवाली बागेश्वर वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये त्वरित कार्यवाही करते हुए सुराग रसी पता रसी कर अभियुक्तगण पंकज कुमार पुत्र राजन राम निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा उम्र 29 वर्ष व विवेक चंद्र पुत्र पनी राम निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा उम्र 32 वर्ष को ताकुला रोड बागेश्वर से गिरफ्तार किया गया। आज अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे एसएसआई खष्टी बिष्ट, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी व चालक भुवन प्रसाद शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

“लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम

pahaadconnection

सरकार के सज्ञान मे लाये अनुसूचित जाति वर्ग की समस्या

pahaadconnection

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

pahaadconnection

Leave a Comment