Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

Advertisement

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के अंतर्गत बीडी पांडे परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में विकासखंड कपकोट के नामित समस्त मतदान कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 168-168 की संख्या में पीठासीन अधिकारी एवं सभी श्रेणी के मतदान अधिकारियों ने भागीदारी की। शनिवार को आयोजित सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के सभी चरणों, आवश्यक दस्तावेजों, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति, पीठासीन अधिकारी डायरी, मतपत्र लेखा व पेपर सील लेखा आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी गजेंद्र सिंह सोन, डीडीओ संगीता आर्या, मास्टर ट्रेनर दीप चंद्र जोशी एवं डॉ. राजीव जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लखनऊ : रामचरितमानस को लेकर पल्लवी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर उठाया सवाल

pahaadconnection

मंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

pahaadconnection

उच्च शिक्षा में युवाओं के प्रशिक्षण व जागरूकता को एक दर्जन एमओयू

pahaadconnection

Leave a Comment