Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत चलाया सत्यापन अभियान

Advertisement

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रायपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। किरायेदारों का सत्यापन न करने पर 26 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुये 260000/- रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर स्वतंत्रता दिवस के मध्य नजर बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में निवास करने वाले मजदूर, रेडी, ठेली लगाने वाले तथा किराएदारो का सत्यापन कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में आज सत्यापन के लिये 03 पुलिस टीम गठित की गई। सभी टीमों को भली भाति ब्रीफ कर सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराए गए। पुलिस टीम द्वारा प्रातः 6:00 बजे से जीटीएम द कैपिटल सहस्त्रधारा रोड, गणपति एनक्लेव, राजाराम बिहार, मंदाकिनी बिहार आदि क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों आदि 450 परिवारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर 26 मकान मालिकों का चालान पुलिस एक्ट मे किया गया तथा 260000/- रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। सत्यापन की इस कार्यवाही से पूर्व सभी मकान मालिकों को पूर्व में सूचित किया गया था कि अपने किरदारों का सत्यापन कराये। क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्वयं संस्था ने पृथ्वी दिवस पर आयोजित की पोस्टर प्रतियोगिता

pahaadconnection

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मासिक स्टॉफ की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली, वाद निस्तारण की विस्तृत समीक्षा कर राजस्व अधिकारियों को निर्देष दियें

pahaadconnection

उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही अभी तक लगभग 94 हजार करोड़ के एमओयू किए गए

pahaadconnection

Leave a Comment