Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

फिर चला यातायात का सघन चेकिंग अभियान

Advertisement

चमोली। यातायात पुलिस चमोली व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। निरीक्षक यातायात चमोली प्रवीण आलोक द्वारा आज श्री बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग चमोली के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना डीएल व दोषपूर्ण नम्बर प्लेट कुल 26 वाहनों का चालान किया गया। वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु प्रेरित भी किया गया। अपील की गयी कि यदि आपके द्वारा यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों का संचालन किया जाता है, तो ऐसे में न केवल आपकी अपितु आपके वाहन में सफर कर रहे लोगों की भी सुरक्षा है। संयुक्त चेकिंग अभियान में टीटीओ दीपक कुमार सहित परिवहन विभाग चमोली का स्टाफ एवं यातायात निरीक्षक श्री प्रवीण आलोक व अधीनस्थ पुलिस कार्मिक सम्मिलित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने किया नलकूप निर्माण का शिलान्यास

pahaadconnection

उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को मिली नई गति

pahaadconnection

महायोजना से संबंधित सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं

pahaadconnection

Leave a Comment