Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

पुलिस का नशे के विरुद्ध चैकिंग अभियान जारी

Advertisement

बागेश्वर। आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चैकिंग अभियान के दौरान थाना काण्डा व थाना कपकोट पुलिस ने दुकान, रेस्टोरेंट पर अवैध रुप से शराब पिलाने वाले 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के निर्देशन में व पुलिस क्षेत्राधिकारी कपकोट शिवराज सिंह राणा के निर्देशन में थाना काण्डा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान। अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र हरीश चन्द्र सिंह निवासी बंगचूड़ी थाना काण्डा जिला बागेश्वर उम्र 32 वर्ष को स्वयं की दुकान देवलग बहद ग्राम बंगचूड़ी में आने जाने वाले ग्राहकों को अवैध रूप से पैक के हिसाब से शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में थाना कपकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान  अभियुक्त विरेन्द्र सिंह पुत्र जसमल सिंह निवासी सुमगढ़ थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष को स्वयं के रेस्टोरेंट विवेकानन्द गेट के पास रावत कैपिटल फैमली रेस्टोरेंट में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

थायराइड प्रबंधन: थायराइड की समस्या का समाधान करते हैं ये 5 फूड्स, क्या कहते हैं डॉक्टर?

pahaadconnection

107 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान

pahaadconnection

पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट, डीएम के पास आया मामला

pahaadconnection

Leave a Comment