Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन 2021-22 प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोग के क्रियाकलापों और गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग लोगों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से सर्वांगीण उत्थान एवं कल्याण हेतु चलाए जाने वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलें इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव श्री शेखर प्रकाश पटवा भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखे जाने के निर्देश

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

pahaadconnection

राष्ट्र निर्माण हम सभी की बराबर जिम्मेदारी : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment