Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर कार्रवाई करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून, 27 अगस्त। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आज थाना सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।

पुलिस रेगुलेशन के प्रावधानों के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने पर मौजूद सभी अधिकारी, कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर कार्रवाई करने, थाना अभिलेखों का रख रखाव, अधिक साफ-सफाई तथा अभिलेखों में समय से अभिलेखीकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। लम्बित विवेचनाओं एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में जांच कर निस्तारित करने के भी निर्देश दिये गए ड्यूटी व चैकिंग के दौरान आमजन मानस के साथ शालीनता से पेश आने तथा पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता हेतु भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर की उपस्थिति में थानाध्यक्ष सहसपुर के साथ-साथ चौकी प्रभारी सभावाला एवं धर्मावाला एव समस्त उपनिरीक्षक गण एवम समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी उप निरीक्षक गणों को विवेचना एवं प्रार्थना पत्रों आदि के शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी गई। वर्तमान में फैल रही डेंगू की बीमारी से भी सभी कर्मचारी गणों को सतर्क रहकर बचाव करने एवं थाने परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विपक्ष के लोगों को परेशान कर रही केन्द्र सरकार : मथुरा दत्त जोशी

pahaadconnection

एसएसपी ने किया पद्दोन्नति पद के अलंकरण से अलंकृत

pahaadconnection

राष्ट्रीय आइस स्कैटिंग प्रतियोगिता 2025ः राज्य ने प्राप्त किए 9 पदक

pahaadconnection

Leave a Comment