Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मन की बात कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणादायक : मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

Advertisement

ऋषिकेश 27 अगस्त। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। डॉ अग्रवाल ने मन की बात कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। बूथ संख्या 39 में वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज डिमरी के निवास पर मन की बात कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की और कहा कि इस उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए कम है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने मातृभाषा का जिक्र करते हुए आधुनिक भाषा की जननी संस्कृत का महत्व बताया। पीएम ने मन की बात में कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान हजारों वर्षों तक संस्कृत भाषा में ही संरक्षित किया गया है। आज देश में संस्कृत को लेकर जागरुकता और गर्व बढ़ा है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने तिरंगा को लेकर लोगों में उत्साह, चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम में भारत के दमदार प्रदर्शन, जी-20 की बैठकों और चंद्रयान-3  सहित अनेक विषयों पर वार्ता की। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, सरोज डिमरी, बृजेश शर्मा, दिनेश सती, माधवी गुप्ता, नितिन सक्सेना, संजय ध्यानी, इंद्र कुमार गोदवानी, भास्कर बिजल्वाण, सीमा रानी, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, संजीव पाल, संजीव सिलस्वाल, जगावर सिंह, सुरेंद्र कक्कड़, रमन अग्रवाल, निवेदिता सरकार, गुड्डी कालूड़ा आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मातृशक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने पूर्व सैनिक संगठन से की मुलाकात

pahaadconnection

सचिन का बेटा युवराज सिंह के पापा के पास क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहा है

pahaadconnection

Leave a Comment