Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर हुई विशेष पूजा अर्चना

Advertisement

देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। उसके दीर्घायु जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। भारत पुनः विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बने इस मंगल भावना के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने कहा नरेंद्र मोदी आधुनिक विश्वकर्मा हैं, जो मां भारती के पुनर्निर्माण के कार्यों में लगे हुए हैं। जहां मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनने को है, बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित संपूर्ण मन्दिरों का कायाकल्प हो रहा है। नया संसद भवन, भारत मंडपम, आदि बड़े-बड़े कार्य किए जा रहे हैं। चंद्रयान 3 और सूर्ययान मिशन को जबरदस्त सफलता मिली है। जी 20 समिट के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में भारत की क्षमता का लोहा संपूर्ण विश्व ने माना है, आज हर क्षेत्र में भारत एक नई ऊंचाई को छू रहा है। यह गौरव की बात है। इस अवसर पर अरविंद बडोनी, हर्षपति रयाल, वैभव जोशी सहित काफ़ी भक्त उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस का विपक्ष मे रहना भी दुर्भाग्यपूर्ण : चमोली

pahaadconnection

होली पर्व पवित्रता का प्रतीक : डा. प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके भाजपाई : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

Leave a Comment