Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मां भारती के सच्चे सपूत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : डॉक्टर निशंक

Advertisement

डोईवाला/देहरादून। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालूसिद्ध मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वे  जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना और हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लेते हुये पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां भारती के सच्चे सपूत हैं। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दिलाई है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है। उन्होने कहा कि लोक कल्याण और गरीबी कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकास के नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। डॉक्टर निशंक ने कहा की कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण की भावना से पार्टी को मजबूती मिली है।  इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयुष्मान भव: योजना शुरू  की है, आयुष्मान भव: योजना के तहत समाज के अंतिम छोर तक सभी लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को लाभ मिलेगा। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल  और डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने जी -20 की अध्यक्षता की है यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है और साथ ही भारत विश्व गुरु बनने की और तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,आदेश पवार, गणेश रावत, मंगल रौथाण, पुरुषोत्तम डोभाल, नीलम नेगी, माधवी गुप्ता,भावना किशोर गौड, गुड्डी, कोमल देवी, प्रताप सिंह बस्सी, रीता नेगी,मनीष छेत्री, पंकज रावत,रेनू चौधरी, सुमन लता, कुसुम शर्मा, मंजू नेगी,पुष्पा  पुंडीर, अंकित कला, सुंदर लोधी हिमांशु चमोली, देवेश्वरी देवी रविंदर बेलवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

pahaadconnection

बार डांसर की हत्या में लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार

pahaadconnection

 एम्स ऋषिकेश में चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment