Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पूरे विश्व में भारत की पहचान मान सम्मान बढ़ा : गणेश जोशी

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “मा. प्रधानमंत्री की सौगात-आपके लिए” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत 11 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, चाबी एवं घर के लिए बर्तन और सामान क्रय के लिए 05-05 हजार रुपये के चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को अब घर के बर्तन और सामान के लिए 06-06 हजार रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने एन.आर.एल.एम. योजना के अंतर्गत 25 लाभार्थियों को चेक एवं 10 समूहों को 75-75 हजार रुपये के सामुदायिक निवेश फण्ड (सीआईएफ) के चेक प्रदान किये। कार्यक्रम में 05 समूहों को 10-10 हजार रुपये के रिवाल्विंग फण्ड और 10 समूहों को 1.50 लाख-06 लाख रुपये तक के चेक प्रदान किए गए। राज्य में एन.आर.एल.एम. योजना के तहत 5.01 लाख महिलाओं को संगठित कर 64 हजार 686 समूहों, 06 हजार 551 ग्राम संगठनों एवं 392 क्लस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल से उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने जन्मदिन के सुअवसर पर देवभूमि की बहनों को पक्के मकान के रूप में विशेष उपहार देने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच अनेकों ऐसे परिवार हैं जिनके लिए अपना खुद का घर मिलना किसी सपने के पूर्ण होने से कम नहीं है। गरीबों को अपना पक्का घर देना योजना मात्र नहीं है, यह प्रदेश के एक-एक वंचित को इस बात का विश्वास देने की प्रतिबद्धता है कि सरकार उनके सशक्तीकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। इनमें से करीब 70 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर हैं। जब कोई सरकार अंत्योदय को अपना ध्येय मानकर कार्य करती है तो उसके परिणाम अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में भी विकास के एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई एवं उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा जब देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है आज पूरे विश्व में भारत की पहचान मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने गरीब वंचित वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर हर योजना बनाई है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं में राज्य देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में सम्पूर्ण भारतवर्ष में राज्य का दूसरा स्थान है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके द्वारा चिन्हित लाभार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शत-प्रतिशत (33558 आवास निर्माण का लक्ष्य) आवास आवंटन करने के लिए प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास, भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, आयुक्त ग्राम्य विकास आनन्द स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, अपर सचिव ग्राम्य विकास नितिका खण्डेलवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिवरात्रि 2022: सबसे पहले इसी धाम से शुरू हुई थी शिवलिंग पूजा, जाग्रत रूप में यहां मौजूद हैं भगवान शिव

pahaadconnection

राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज

pahaadconnection

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई तू झूठी मैं मक्कार, रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 11वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

pahaadconnection

Leave a Comment