Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

पुष्प वर्षा से हुआ यात्रा का स्वागत

Advertisement

देहरादून,18 सितंबर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा देहरादून द्वारा आज भगवान परशुराम की चरित्र कथा के पर्व पर महिलाओं की मांगलिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना व भगवान परशुराम के जय घोष के साथ किया गया। यात्रा में आगे भगवान श्री गणेश जी की झांकी, गुरुकुल में वेदों का पाठ  करते छात्र, श्री राम प्रभु द्वारा धनुष तोड़ने के पश्चात भगवान परशुराम जी का क्रोध, भगवान शिव द्वारा परशुराम जी को धनुष भेंट करना आदि की झांकियां शोभा बढ़ा रही थी। यात्रा के अंत में पालकी में कथा व्यास प्रखर भागवताचार्य आचार्य सुभाष जोशी, आचार्य विप्र पवन, सुधीर जैन आदि चल रहे थे। मेयर सुनील उनियाल गामा, पंकज मैंसोन, अशोक वर्मा आदि ने भी यात्रा में प्रतिभाग किया। यात्रा शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर सहारनपुर चौक से झंडा बाजार से रामलीला बाजार, बाबूगंज,होते हुए आढत बाजार से शिवाजी धर्मशाला में विश्राम दिया। महिलाओं ने अपने कलश श्री पृथ्वीनाथ जी मंदिर कथा स्थल में विराजमान किया। कल से दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक भगवान परशुराम जी की कथा श्री पृथ्वीनाथ जी मंदिर में प्रारंभ होगी। इसमें प्रतिदिन प्रखर भागवताचार्य आचार्य सुभाष जोशी जी भगवान परशुराम जी की कथा का गुणगान करेंगे। यात्रा का स्वागत अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से किया गया. शोभा यात्रा में मनमोहन शर्मा, सुभाष जोशी, आचार्य पवन ,सुधीर जैन, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, अरुण शर्मा, डॉक्टर अजय वशिष्ठ, बालकिशन शर्मा, आलोक जैन, शिवम गुप्ता, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, दीपक मित्तल, ललित शर्मा, इंद्रेश आहूजा, ललित आहूजा, रोहित अग्रवाल, राकेश मित्तल, श्रीमती प्रीति गुप्ता, इंदू शर्मा, शशि प्रभा, रमा, मेघा मित्तल, रीना मित्तल आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना में छह श्रमिकों सहित घोड़े की असामयिम मृत्यु

pahaadconnection

हजारों करोड़ के निवेश पर दुबई और आबू धाबी में हुआ करार : सीएम

pahaadconnection

किसानों की मांगों को लेकर सितारगंज में प्रदर्शन करेगी कांग्रेेस कमेटी : जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment