Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत ने किया विशेष पूजन

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत की ओर से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने मुख्यमंत्री को जन्म-दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भगवान बद्री विशाल से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र कल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी से मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी एवं पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदिरि, मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी विजय थपलियाल, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि लोगों द्वारा भगवान के पूजन अर्चन के पश्चात हवन भी किया गया। वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन हवनाचार्य डिमरी पुजारी पंडित शिव प्रसाद डिमरी द्वारा संपन्न करवाया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में किया प्रतिभाग

pahaadconnection

महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपा चार धाम यात्रियों की दुर्घटना सुरक्षा बीमा का चैक

pahaadconnection

Leave a Comment