Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुये महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में करनपुर नगर मंडल युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुये उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि देशव्यापी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। देश व प्रदेश का युवा आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, सीएमओ देहरादून मयंक गुप्ता, सौरभ थपलियाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, सुनील शर्मा, संतोष सेमवाल, युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, मोहित शर्मा, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, तरुण जैन, पारस गोयल, करणपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, तरुण चमोली, सौरभ शर्मा, पुनम प्रवीण, कुमार प्रियांशु थापा, राजेश बडोनी, आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी, रंजीत सेमवाल, सूरज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुंहासे और डार्क सर्कल जैसी समस्याओं में जरूर ट्राई करें यह फेस पैक

pahaadconnection

रेलवे शुरू करेगा ‘श्री रामायण यात्रा’, 18 दिन में कर सकते हैं इन जगहों की यात्रा

pahaadconnection

देश में कोरोना के 4369 नए मामले,बीस लोगों की हुई मौत

pahaadconnection

Leave a Comment