Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महिलाएं आत्मनिर्भर होगीं तभी समाज समद्व होगा : अनिता ममगाई

Advertisement

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महिलाओं को तैतीस प्रतिशत आरक्षण का तौहफा दिया है।

महिलाएं आत्मनिर्भर बने तो,परिवार व समाज समद्व बनेगा। उक्त विचार महापौर ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बिल पारित होने की खुशी में नगर निगम पहुंचकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने पहुंची विभिन्न स्वय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि प्रृथक राज्य के रूप में निर्माण में महिलाओं का जहां अभूतपूर्व योगदान रहा है वही महिलाओं का सम्मान भी भाजपा की सरकारों द्वारा ही किया गया है।

Advertisement

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में पारित किया गया है।अब महिलाएं सशक्त होगीं और देश की नीति निर्धारण में भागीदार बन सकेंगी। इस ऐतिहासिक बदवाल के बाद सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागेदारी बड़ सकेगी। इस दौरान गार्गी आजीविका स्वयं सहायता समूह , गायत्री आजीविका स्वयं सहायता समूह, निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह, यम्केश्वर महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह, देवभूमि स्वायत सहकारिता संघ, वाल्मीकि आजीविका स्वयं सहायता समूह, आराध्य आजीविका स्वयं सहायता समूह, ओम आजीविका स्वयं सहायता समूह, जागृति आजीविका स्वयं सहायता समूह, श्री गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह, पूजा आजीविका स्वयं सहायता समूह, एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह,रिद्धि-सिद्धि आजीविका स्वयं सहायता समूह, नव जीवन आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मोजूद रही।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राहुल गांधी की बढती लोकप्रियता से भाजपा भयभीत : करन माहरा

pahaadconnection

उमेश कुमार की पोस्ट ने सोशल मीडिया में मचाया कोहराम

pahaadconnection

धूमधाम से मनाई शहीद त्रिलोक सिंह पांगती की 103 वीं जयंती

pahaadconnection

Leave a Comment