Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया माउंटेन टेरेन बाइक रैली को रवाना

Advertisement

बागेश्वर। टूरिज्म एंड ग्रीन इंनवेस्मेंट थीम पर आधारित विश्व पर्यटन दिवस सप्ताह के तहत जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पर्यटक आवास गृह से माउंटेन टेरेन बाइक रैली (एमटीबी) का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः पर्यटक आवास गृह पहुंचेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की रैली में बालिकाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित हो, इस पर पर्यटन विभाग को ध्यान देने को कहा गया।

जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत निबंध, चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ ही स्वच्छता अभियान व माउंटेन टेरेन बाइक रैली एवं पैराग्लाइडिंग का अयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोंगो को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान सुंदर सिंह बोरा, हरीश जोशी, काजल सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

करी पत्ते के प्रयोग से बालों को बनाएं शाइनी और मजबूत, जाने विस्तार से

pahaadconnection

अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई से कराई जाय जांच : दोषियों को दी जाय फांसी की सजा

pahaadconnection

एम. एस. धोनी ने कावेरी हॉस्पिटल की हार्ट एंड लंग्स ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया

pahaadconnection

Leave a Comment