Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

थाना थल पुलिस ने किया वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान व कुशलक्षेम जानने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना थल क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सिलदौ, सेलावन, ठिठोली, बमरेत में निवासरत अकेले रह रहे बुजुर्ग दम्पति व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सभी वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सहायता नं.- 112, 9411112982, थाना थल का सीयूजी नम्बर तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

Advertisement

पुलिस से परिवार जैसा व्यवहार पाकर स्वयं को अकेला महसूस कर रहे बुजुर्गों की आखें नम हो गई, जिनके द्वारा पुलिस टीम के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

किसान संगठन ने की कृषि मंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर सीएम ने किया कन्या-पूजन

pahaadconnection

सेवा सप्ताह कार्यक्रमों के तीन-तीन सदस्यों की समिति का गठन

pahaadconnection

Leave a Comment