Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अभी मौसम डेंगू के अनुकूल

Advertisement

देहरादून। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से डेगूं नियंत्रण एवं रोकथाम चलाए जा रहे कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए वार्ड वार नियुक्त किये गए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा की अभी मौसम डेंगू के अनुकूल है तथा डेंगू का खतरा अभी बरकार है इसलिए अभी सावधानी से कार्य किये जाने आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने वार्डो में सघन अभियान चलाएं, अभियान की निरंतर मॉनिटिरिंग भी करें। साथ ही निर्देश दिए जनमानस को जागरूक करते हुए लापरवाही करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रसार के नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाते हुए फॉगिंग, लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता एवं पम्पलेट सामग्री आदि वितरित करते हुए लोगों को जागरूक भी किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला अर्थ एंव  संख्याधिकारी शाशिकांत गिरी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल सहित समस्त नोडल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सड़क महकमा जनपद के सभी सड़कों का सेफ्टी ऑडिट करें : डीएम

pahaadconnection

प्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंद : महाराज

pahaadconnection

बाल उपवन के सुमन द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

pahaadconnection

Leave a Comment