Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पंजाब नैशनल बैंक को किया ग्रीन रिबन चैंपियंस अवार्ड से सम्मानित

Advertisement

देहरादून, 01 अक्टूबर। पंजाब नैशनल बैंक ने सीएसआर ग्रीन इनिशिएटिव आफ द ईयर श्रेणी के अंतर्गत ग्रीन रिबन चैंपियंस पुरस्कार जीता है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ राज्य मंत्री, पीपी (डीओपीटी), परमाणु ऊर्जा, द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार “पीएनबी पलाश” परियोजना के हिस्से के रूप में एक लाख से अधिक पेड़ लगाने में पीएनबी के उल्लेखनीय प्रयासों की मान्यता में दिया गया। पीएनबी पलाश परियोजना के तहत एक लाख से अधिक पीएनबी कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए देश भर में पौधे लगाए। इस परियोजना में कई विषय शामिल हैं, जैसे विद्युत वाहन वित्त योजना, पुनर्चक्रण शिविर, वृक्षारोपण अभियान, कागज संरक्षण अभियान और ऊर्जा संरक्षण ओलंपिक। पीएनबी पलाश मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फार इन्वायरनमेंट), जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए भारत के नेतृत्व वाला एक वैश्विक जन अभियान के अनुपालन में है। पीएनबी इस मान्यता पर बहुत गर्व महसूस करता है और पर्यावरणीय स्थिरता में सकारात्मक योगदान देने के लिए हमेशा समर्पित रहता है।.

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ की भावना के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदलने को कहा

pahaadconnection

केदारनाथ में रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद

pahaadconnection

जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, 68 शिकायतें मिली

pahaadconnection

Leave a Comment