Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महानगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून, 01 अक्टूबर। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र को स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत महानगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगठक वी सतीश का स्वागत अभिनंदन किया गया।

साथ ही महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र के आवाहन पर एक तारीख, एक घंटा, एक साथ देहरादून अंबेडकर मंडल में दून अस्पताल एवं श्री देव सुमन नगर मंडल में सभी कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान के साथ दून अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किया। कार्यक्रम में वी सतीश ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में भाग लिया।

Advertisement

साथ ही सभी युवा पीढ़ी को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चौधरी, गोविंद सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, पार्षद रोहन चंदेल, पूनम शर्मा, बबलू बंसल, विशाल गुप्ता, अभिषेक नौटियाल, राजेश बडोनी, आशीष सिंह, अक्षत जैन, विपिन खंडूरी, अभिषेक नौडियाल, वैभव अग्रवाल, आशीष थापा, चुन्नीलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

गैस वितरण का निरीक्षण, लोगों से बातचीत कर व्यवस्था का लिया जायजा

pahaadconnection

द हेरिटेज स्कूल इनविटेंशनल सीनियर बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन मैच संत कबीर एकेडमी ने जीता

pahaadconnection

जन्म दिवस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment