Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

निदेशक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Advertisement

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्थान के दीक्षान्तगृह में डा. रेनू सिंह, निदेशक वन अनुसंधान संस्थान एवं अन्य अधिकारियों ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धांसुमन अर्पित किये।

तत्पश्चात संस्थान निदेशक ने वन अनुसंधान संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आज प्रातः 7.00 से   8.00 बजे तक संस्थान परिसर में एक सफाई अभियान भी चलाया गया। साथ ही साथ संस्थान के प्रभागों व कार्यालयों में प्रातः 10ः.00 बजे से 12ः00  बजे तक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें संस्थान के समस्त अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर संस्थान के मुख्य भवन के गुम्बदों पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया एवं रात्रि में संस्थान के मुख्य भवन को रोशनी से जगमगाया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में मथा टेका

pahaadconnection

युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं एपीजे अब्दुल कलाम के विचार : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

गंगा दशहरा स्नान पर्व में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भारी भीड़

pahaadconnection

Leave a Comment