Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एसएसपी ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Advertisement

देहरादून। आज राट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर में जनपद देहरादून के सभी थानों, चौकियों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में दोनों पुण्यात्माओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। एसएसपी देहरादून द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों के बारे में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी तथा अपने कर्तव्यों के दौरान अहिंसा व शांति को बढ़ावा देते हुए सदभावना व सौहार्द बनाये रखने, सभी धर्मों के लोगो का आदर करते हुए बिना किसी पक्षपात, हिंसा व असहिष्णुता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विश्व मे शांति, सौहार्द व एकता स्थापित करने के लिए अपना पूरा प्रयास करने की शपथ दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त पर्यावरण मित्रों को ट्रैकसूट वितरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारी गणों द्वारा भी दोनों महानुभावों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित दीन दयाल अन्त्योदय योजना अंतर्गत सरस गैलरी उत्सव का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप फीता काट कर किया गया।

pahaadconnection

हेमकुंड साहिब यात्रा: यात्रा मार्ग पर लगाए सूचनात्मक फ्लैक्सी बोर्ड

pahaadconnection

सचिन तेंदुलकर ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी शुरू की

pahaadconnection

Leave a Comment