Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उक्रांद ने किया जसवंत दा को याद

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल क़े प्रथम विधायक स्व. जसवंत सिंह बिष्ट (जसवंत दा ) की 19 वीं पुण्यतिथि पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये उन्हे शत -शत नमन किया।

इस अवसर पर उक्रांद पदाधिकारियो ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग का संकल्प सर्व प्रथम सन 1980 मे जसवंत दा ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा मे रखा था। सरल सादगी क़े व्यक्तित्व वाले जसवंत दा हर किसी को याद आते हैं। साधारण बनों और उच्च विचार रखो. ये सीख उनकी प्रेरणा के रूप मे हर उक्रांद कार्यकर्ता को मिली हैं। वक्ताओं ने उन्हे याद करते हुये कहा की उनका एक किस्सा याद आता हैं महान व्यक्ति क़े विषय मे।

Advertisement

देश के एक अंग्रेजी राष्ट्रीय अख़बार क़े प्रतिनिधि उनका इंटरव्यू लेने उनके गांव स्यालदे अल्मोड़ा पहुंचे, अख़बार क़े प्रतिनिधियों ने खेत मे हल जोतते व्यक्ति से पूछा कि रानीखेत विधानसभा क़े विधायक जसवंत सिंह बिष्ट का मकान कौन सा हैं, खेत जोतनें वाले व्यक्ति ने बताया वो सामने वाला मकान उनका हैं। वो लोग घर पहुंचे थोड़ी देर मे जसवंत दा उनको मिलने पहुंचे, अख़बार क़े प्रतिनिधि अवाक हो गये कि हल जोतने वाला व्यक्ति तो खुद जसवंत दा हैं। महान और सरल सादगी जीवन व्यक्तित्व जसवंत दा को शत-शत नमन।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

Graduate MLC Election: चुनाव प्रचार हुआ बंद, कल होगा मतदान

pahaadconnection

विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत किया फ्लैग मार्च

pahaadconnection

केन्द्रीय विद्यालय नंबर-2 में शिक्षकों के वेतन को लेकर संकट, अभिभावकों ने सर्वे ऑफ इंडिया से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

pahaadconnection

Leave a Comment