Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में कैबिनेट मंत्री ने की बैठक

Advertisement

रानीखेत, 05 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे, मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को रानीखेत पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रानीखेत के ताड़ीखेत स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आगमी 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की भी अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं एकजुटता के साथ कार्य करने का भी आव्हान किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की ही भी विश्व के नंबर एक लोकप्रिय नेता है।

Advertisement

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब नेपाल के जनक पुरी गए थे। उन्होंने कहा जब वह स्वयं नेपाल दौर पर गए थे,तो  नेपाल के गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने मंत्री गणेश जोशी को बताया कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के जनकपुरी आए तब से वहां के पर्यटन को बढ़ावा मिला है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद आज लाखो की संख्या में वहां श्रृद्धालु पहुंच रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चाहे पिथौरागढ़ हो या जागेश्वर या फिर मायावती आश्रम हो। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बाद इन सभी स्थानों को विश्व पटल पर पहुंचाएगा और यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट सहित बीजेपी के सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

किसी को भी जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की इजाजत नहीं : डीआईजी

pahaadconnection

सीएम ने दी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने श्रम सहिंताओं के व्यवहारिक क्रियान्वयन पर ध्यान देने को कहा

pahaadconnection

Leave a Comment