Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने की धान फसल की क्रॉप कटिंग

Advertisement

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चौगांवछीना के गडियागांव में धान फसल की क्रॉप कटिंग की व निरीक्षण किया। ग्राम गडियागांव के काष्तकार महेश चन्द्र भट्ट पुत्र नंदाबल्लभ के चयनित खेत में निर्धारित 30 वर्गमीटर का प्लांट बनाकर धान फसल कटाई की गयी। धान फसल की कटाई का मुख्य उदेश्य वर्ष 2023-24 में धान की औसत उपज का अनुमान लगाने  के लिए किया जाता है। वर्तमान मौसम खरीफ 2023-24 में शासन द्वारा फसल धान, मंडुवा पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गयी है। बीमा किए गए किसानों को फसल क्षति होने पर बीमा की धनराशि का भुगतान क्रॉप कटिंग प्रयोगो के आधार पर ही प्राप्त पैदावार आंकडों की औसत उपज के आकडों से ही किया जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि धान फसल के निर्धारित प्लांट 30 वर्गमीटर में फसल कटाई उपरांत 16.10 किग्रा उपज प्राप्त हुई। ड्राई रेसियों 82 प्रतिशत लगाने के उपरांत 13.20 किग्रा धान उपज प्राप्त हुई। खेत की औसत उपज 39 कुंतल प्रति हैक्टेयर निकली। कटाई के समय अपर संख्याधिकारी विनोद किस्वाण सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व किसान मौजूद थे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

फायर सर्विस यूनिट ने किया होटल संस्थानों का फायर रिस्क निरीक्षण

pahaadconnection

सांसदों के निलम्बन को लेकर कांग्रेस ने किया राजभवन कूच

pahaadconnection

ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी भावभीनी विदाई

pahaadconnection

Leave a Comment