Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

मर्डर की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। पुलिस को झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मर्डर की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 112 आपातकालीन सेवा पर अरविंद नामक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत काठ बंगला बस्ती में उसके माता-पिता की हत्या कर दी गई है। सूचना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल थाना राजपुर से पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है, मात्र आपसी रंजिश व कहा सुनी के चलते उक्त व्यक्ति द्वारा हत्या की झूठी सूचना दी गई थी।

पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में सूचना देने वाले व्यक्ति अरविंद कुमार पुत्र सुरेश साहनी निवासी काठबंग्ला थाना राजपुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। थाना पुलिस का कहना हैं की आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

WPL क्रिकेट – आज गुजरात जायंट्स का सामना होगा मुंबई ईंडियंस के बीच

pahaadconnection

ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार

pahaadconnection

ग्राउंड जीरो पर जाकर योजना की हकीकत परखें अधिकारी : सुश्री हेकाली झिमोमी

pahaadconnection

Leave a Comment