Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आंधी-तूफान से गिरा पेड़, पुलिस ने सुचारू किया यातायात

Advertisement

चमोली। यातायात पुलिस ने आंधी-तूफान से गिरे पेड़ को त्वरित कार्यवाही कर सकुशल हटा कर यातायात सुचारू किया। आज गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर बंज्याणी के पास चैकिंग कर रहे यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल को सूचना प्राप्त हुई की सगर गांव के पास सड़क पर तेज़ हवा के कारण एक पेड़ गिर गया है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया था।

जिसकी सूचना प्राप्त होते ही यातायात उपनिरीक्षक तुरंत घटनास्थल पहुँचे व कुल्हाडी की व्यवस्था कर स्थानीय युवकों की सहायता से पेड़ को टुकडों-टुकडों में काटकर रोड से हटाया हटाया गया और यातायात को सुचारू किया गया। यातायात पुलिस की उक्त त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गयी। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल, कांस्टेबल जोगेन्द्र व कांस्टेबल राहुल जोशी मौजूद रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

समाज में नई ऊर्जा और एकजुटता का संचार करेगा 29वां स्थापना दिवस : भगवत प्रसाद मकवाना

pahaadconnection

पूर्व मुख्यमंत्री को दी 20 दिन के लिए बेड रेस्ट और आराम करने की सलाह

pahaadconnection

अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025ः राज्यपाल ने वाजपेयी को बताया राष्ट्र-चेतना और सुशासन का प्रतीक

pahaadconnection

Leave a Comment