Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली पुलिस ने जागरूकता स्टॉल लगाकर किया आम जनता को जागरूक

Advertisement

चमोली। विधिक सेवा प्राधिकरण के बहुउद्देशीय शिविर में चमोली पुलिस ने जागरूकता स्टॉल लगाकरआम जनता को जागरूक किया।

आज राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। आम जन मानस को जागरुक करने व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को आमजन मानस तक पहुँचाने के परिपेक्ष्य आयोजित शिविर में जनपद पुलिस की साइबर सेल, यातायात पुलिस व थाना थराली के कर्मियों द्वारा तलवाड़ी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर  में जागरुकता स्टॉल लगाए गए।

Advertisement

पुलिस द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनता को बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड, यातायात नियमों व महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित अपराधों आदि की जानकारी दी गयी। बच्चों को यातायात व साइबर सुरक्षा संबधी पम्पलेट किए वितरित। इस दौरान राज्य विधिक प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी, जिला जज धर्म सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर, जेएम लवल वर्मा, सीडीओ ललित नारायण मिश्र, उपजिलाधिकारी थराली, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी  एसीजेएम कर्णप्रयाग छवि बंसल मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एक और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

सावन सोमवार : भोलेनाथ को खुश करने के लिए इस खास शिवालय में उमड़ी भारी भीड़, तस्वीरों में देखें देवभूमि का नजारा

pahaadconnection

सड़क को किया जा रहा अतिक्रमण मुक्त

pahaadconnection

Leave a Comment